रियल स्टेट में आगे बढ़ने के लिए बहूत कुछ नया सीखना होगा

नमस्कार मेरे साथियों, इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।*

जैसा कि आप सभी अच्छे से समझ रहे होंगे कि रियल स्टेट में काम करने वाले लोग सम्भव है कि थोड़ा ज्यादा परेशान हो सकते है, क्यों कि आप सभी को लग रहा होगा कि पता नही अब मार्केट कैसे उबरेगा इस lockdown के बाद, मैं आप सभी साथियों से यही कहना चाहूंगा कि, परेशान बिल्कुल नहीं होना है, क्यों कि एक छोटा सा समाधान लेकर आया हूँ जो मैं आपको बताना चाहता हूँ।


*1. खुद को जाने*
-------------------------
अगर आप पिछले एक साल से भी रियल स्टेट क्षेत्र में काम कर रहे हैं तो ये बात तो तय है कि आप इसकी ताकत औऱ कमज़ोरी दोनों ही भलीभांति जान चुके होंगे। और यही जानकारीयाँ ही आपका अनुभव है। सवाल ये है आपका खुद से कि क्या आप इस अनुभव को यू हीं व्यर्थ जाने देंगे या फिर आप इस अनुभव को अपनी सफलता का आधार बनाएंगे।

*2.ब्रोकर :- अपमान कैसा*
-----------------------------------
मैंने कई लोगों को कहते सुना है कि *"मुझे ब्रोकर न बोला करो"* , अगर आपको अपने कर्म और कौशल पर विशवास ही नही था , गर्व ही नही था तो आप इस क्षेत्र में आये ही क्यों।  घर के बाहर कूड़ा उठाने वाला भी उतना नही हिचकता जितना हम ये कहने में हिचकते हैं कि हम रियल स्टेट में काम करते हैं। आपको अपनी सोच बदलने होगी जिस प्रोफेशन में अपने बड़े बड़े सपने देखने की हिमाकत की हो, हिम्मत पैदा की हो वो कार्य छोटा और लज़्ज़ित कैसे हो सकता है।


*3.सभी बिज़नेस शुन्य*
------------------------------
आपको क्या लगता है कि सिर्फ रियल स्टेट ही प्रभावित हुआ है , जी नही हर एक बिज़नेस पर इस कोरोना वायरस का बहूत बुरा असर पड़ा है। सभी व्यापारी अपने अपने बिज़नेस को फिर से बड़ा करने में लग जाएंगे, क्यों कि उन्हें पूर्ण विशवास है कि उनका अनुभव उनके साथ है। किसी दूसरे बिज़नेस को शुरू करना वो भी ज़ीरो से, ये भी तो आसान नही, और जिसका तो अनुभव भी न हो।
*अबकी शुरुआत ज़ीरो से नही, अनुभव से होगी*



*4. पुननिर्माण :- तैयारी जीत की*
--------------------------------------------
मोटीवेट करने जैसी कोई बात नहीं है, पर प्रकृति का नियम यही है, अंधेरे के बाद सवेरा ही आता है, और जो हालात आपके है वही हालात सबके हैं , पर सभी अपने अपने अनुभव औऱ इरादों के आधार पर जो है जितना है उसी से पुननिर्माण में लग रहे हैं । सवाल आपसे ये है कि आप क्या सोच रहें हैं ? इस सवाल का जवाब ही तय करेगा कि आपका भविष्य कैसा होगा।

*5. मेरी पहल*
----------------------

ये सब समझने और जानने के बाद अगर आप पुननिर्माण के लिए तैयार हैं तो हम आपके साथ हैं, सबसे पहले पूरी रियल स्टेट बिज़नेस कंम्यूनटी को एक होना होगा, सभी साथियों को एक दूसरे का सहयोग करना होगा, पुननिर्माण के दौरान साथ मे मिलकर काम करना होगा और मिलकर ही फायदा कामना होगा। प्रतिस्पर्धा भी होगी पर निर्माण की प्रकिर्या पूरी हो जाने के बाद।

औऱ मैं इस पुननिर्माण में आपका दोस्त बन कर आपकी मदद करूँगा, समय समय पर ट्रेनिंग प्रोग्राम, मीटिंग्स और कुछ नाम चिन्ह मोटिवटर्स के साथ आपको अपनी बात करने का मौका देकर।

अधिक जानकरी के लिए आप भी संपर्क कर सकतें है हमे इस नंबर पर :- 07985596951

Comments

Post a Comment