Posts

Showing posts from May, 2020

कर्म से बनता है भाग्य, भाग्य से कर्म नही

Image
ज्यादातर लोगों को हमने यह कहते हुए जरूर सुना होगा कि "मेरी तो किस्मत ही खराब है", या मेरा समय खराब चल रहा है। कुछ लोग इस बात से इक़्तेफाक रखतें भी है और कुछ लोग नही भी। अक्सर हम अपनी ज़िंदगी मे गुज़र रहे बुरे दिनों को कोसने में बहुत ज्यादा समय निकाल देते हैं, कभी भगवान को दोष देते हुए तो कभी कुंडली को।  हम मानते है कि एक आदमी को सफलता हासिल करने के लिए उसके जीवन मे किस्मत और कर्म दोनों का अहम योगदान होता है, पर ज्यादा महत्वपूर्ण योगदान किसका है ये कैसे अनुमान लगाया जाए। मैं व्यक्तिगत तौर पर जीवन मे किस्मत को 20% और कर्म को 80%  ही मानता हूं। मान लेते है कि किसी आदमी की किस्मत (20%) बहुत अच्छी है , पर वो अपने हिस्से का कर्म (80%) न करे तो क्या वो सफल हो सकता है। अगर इस बात को ऐसे समझने की कोशिश करें कि आपको भूख लगी है और आपकी अच्छी किस्मत की वजह से आपको अच्छा खाना भी आपके सामने थाली में परोसा हुआ मिल भी गया तो क्या आपकी भूख शांत हो जाएगी, शायद नही क्यों कि भूख शांत करने के लिए आपको अपेक्षित कर्म करना ही होगा, अपने हाथों से रोटी को तोड़ कर मुख तक पहुँचाने का कर्म तो करन...

रियल स्टेट में आगे बढ़ने के लिए बहूत कुछ नया सीखना होगा

Image
नमस्कार मेरे साथियों, इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।* जैसा कि आप सभी अच्छे से समझ रहे होंगे कि रियल स्टेट में काम करने वाले लोग सम्भव है कि थोड़ा ज्यादा परेशान हो सकते है, क्यों कि आप सभी को लग रहा होगा कि पता नही अब मार्केट कैसे उबरेगा इस lockdown के बाद, मैं आप सभी साथियों से यही कहना चाहूंगा कि, परेशान बिल्कुल नहीं होना है, क्यों कि एक छोटा सा समाधान लेकर आया हूँ जो मैं आपको बताना चाहता हूँ। *1. खुद को जाने* ------------------------- अगर आप पिछले एक साल से भी रियल स्टेट क्षेत्र में काम कर रहे हैं तो ये बात तो तय है कि आप इसकी ताकत औऱ कमज़ोरी दोनों ही भलीभांति जान चुके होंगे। और यही जानकारीयाँ ही आपका अनुभव है। सवाल ये है आपका खुद से कि क्या आप इस अनुभव को यू हीं व्यर्थ जाने देंगे या फिर आप इस अनुभव को अपनी सफलता का आधार बनाएंगे। *2.ब्रोकर :- अपमान कैसा* ----------------------------------- मैंने कई लोगों को कहते सुना है कि *"मुझे ब्रोकर न बोला करो"* , अगर आपको अपने कर्म और कौशल पर विशवास ही नही था , गर्व ही नही था तो आप इस क्षेत्र में आये ही क्यों।  घर के बाहर कूड़ा...